फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग किनारे बने हरिगोकुल मंदिर का परिसर ढहाया

Tue, 11 Dec 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
मंदिर को मुख्य द्वार ढहा दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में एनजीटी के आदेश पर मंगलवार को गिरिराज परिक्रमा क्षेत्र में बने हरिगोकुल मंदिर परिसर को ढहा दिया गया। जेसीबी की सहायता से मंदिर के मुख्य द्वार सहित अतिथि भवन, पोशाक, रसोई और भंडार घर के कमरों को भी तोड़ दिया गया।       
विज्ञापन


हरिगोकुल मंदिर से जुड़े निर्माण स्थल को वन विभाग और नगर पंचायत की जमीन बताया जाता है। इसे ध्वस्त करने के लिए एसडीएम नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने जेसीबी की मदद से मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर प्रबंधन से ही जुड़े कामिनी मोक्ष धाम के सामने बने हरिगोकुल मंदिर के निर्माण का ध्वस्तीकरण शुरू करा दिया। 

इस कार्रवाई में अतिथि भवन के छह कमरे, रास मंडल सत्संग भवन हॉल, गिरिराज जी की पूजा का रसोईघर, पोशाक घर, भंडार घर और मंदिर के मुख्य द्वार सहित मंदिर से जुड़ी दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में कान वाले बाबा मंदिर के हिस्से को भी ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करीब छह घंटे तक चली।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें