फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोकतंत्र सेनानी छेदीलाल नहीं रहे

विज्ञापन
नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी छेदीलाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
आपातकाल में जेल गए थे, ढोल नगाड़े संग हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

बाह। आपातकाल (1975-77) में जेल गए लोकतंत्र सेनानी छेदीलाल (95) का सोमवार को निधन हो गया। आपात काल में प्रदेश के पूर्वमंत्री रिपुदमन सिंह मीसा (मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट) में और उनके समर्थक बाह के भगतनपुरा गांव के छेदीलाल डीआईआर (डिफेंस ऑफ इंडिया रूल्स) में जेल भेजे गए थे। लोकतंत्र सेनानी ने अपने पीछे बेटों मुन्नालाल, रामसिंह, चरन सिंह, दौलतराम, मुन्नालाल की बेटी (नातिन) वैष्णवी, मालती, (नाती) आलोक वर्मा, (पंती) आलोक वर्मा के बेटे कौशिक, जयदीप, बेटी दिव्यांशी आदि तीन पीढियां छोड़ी हैं। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर बाह के तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने घर पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। गांव में ढोल नगाडे़ के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें