भोगांव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने भोगांव में महिला महाविद्यालय का निर्माण कराने की मांग की है। विधायक ने बुधवार को लखनऊ में सीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला महाविद्यालय के साथ आलीपुर खेड़ा में बाईपास मार्ग निर्माण की मांग की है। संवाद