आगरा। थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी क्षेत्र की सीमा चाहर ने सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करने का प्रार्थनापत्र दिया है। उन्होंने चार माह पहले रिटायर्ड फौजी पर बिना तलाक दिए नाबालिग से शादी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीमा का कहना है कि मामले में पॉक्सो की धारा भी लगनी चाहिए। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपपत्र एसीपी कार्यालय भेजे गए हैं। संवाद