फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवालय की जमीन पर कब्जा रोकने की मांग

Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां के गांव सुल्तानगंज के समीप ठाकुर देवालय गढी काली माता के मंदिर के पास की जमीन पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। श्री पंचदश नाम आव्हान अखाड़ा वाराणसी मंदिर के महंत हरगोविंद पुरी ने एसडीएम भोगांव से शिकायत की है। बताया है कि प्राचीन मंदिर के आसपास 30 बीघा जमीन मैनपुरी के राजा द्वारा मंदिर को दी गई थी। इस जमीन को गांव के लोगों ने फर्जी बैनामा कराकर कब्जा शुरू कर दिया। मंदिर क्षेत्र में प्रसिद्ध मंदिर है। प्रत्येक आषाढी माह में मेला व धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। लोगों ने जमीन पर खेती करना शुरू कर दिया है। महंत के विरोध करने पर गाली गलौज और अभद्रता की है। एसडीएम ने लेखपाल व पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें