खेरागढ़। विकास खंड की ग्राम पंचायत सरेंडा के मजरा गढ़ी करना स्थित गांव के तालाब पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता लोकेंद्र, देवी सिंह, रमेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने तालाब की भूमि पर पक्के निर्माण कर एवं घूरे आदि डालकर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे तालाब का अस्तित्व नष्ट हो रहा है।