फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उदयपुर के तालाब से अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के उदयपुर कला गांव के अमृत सरोवर तालाब पर ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर लिया है। गांव निवासी कुलदीप सिंह ने उप जिलाधिकारी बाह संतोष कुमार शुक्ला को दिए शिकायती पत्र में अमृत सरोवर तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। ज्ञात रहे एक पखवाड़े पूर्व भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने भी तहसील प्रांगण में तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर धरना दिया था। बावजूद इसके अभी तक तालाब अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका है। इससे अमृत सरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य अधर में लटका है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया तालाब को राजस्व टीम भेजकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। शिकायत निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें