फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएम को राखी भेज नशा मुक्त प्रदेश बनाने की मांग

विज्ञापन
बाह: बहनों ने मुख्यमंत्री के लिए राखी के साथ भेजा नशा मु​क्ति के उपहार की मांग
विज्ञापन
बाह। मानव समाज कल्याण फाउंडेशन के तत्वाधान में मंगलवार को आगरा की जिलाध्यक्ष मुकुटपुरा गांव की सीमा यादव, नीरू, श्रद्धा, सुमन, सूरजनगर की रेखा यादव आदि रोती बहना करे पुकार, दारू बंद करे सरकार गीत गाते हुए तहसील मुख्यालय बाह पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी के साथ नशा मुक्त प्रदेश की मांग को लेकर एसडीएम बाह विनोद कुमार के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि रक्षाबंधन पर राखी भेज रहे हैं। बदले में उपहार नहीं चाहिए। भले ही बसों का किराया बढ़ा दीजिए, लेकिन यूपी को नशा मुक्त प्रदेश बना दीजिए। गांव गांव खुली शराब की दुकानों का प्रभाव परिवारों पर पड़ रहा है। कई घरों में आर्थिक परेशानी, घरेलू कलह से बच्चों के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। प्रदेश की बहनों एवं परिवारों की खुशहाली के लिए शराब की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के साथ नशा मुक्ति के लिए मजबूत नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें