सोरोंजी। श्री वाराह जन सेवा दिव्यांग समिति महिला प्रकोष्ठ ने महिला दिव्यांगजन ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका नियुक्ति में दिव्यांगजन को निर्धारित चार प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ज्ञान देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। नियुक्ति में दिव्यांगजन के लिए चार प्रतिशत आरक्षण है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक में की गई। इस दौरान विमला देवी, सरोज, सरस्वती, शकुंतला आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।