फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा को विशेष आर्थिक जोन घोषित करने की मांग

विज्ञापन
चैंबर की बैठक
विज्ञापन
आगरा। जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में बैठक कर नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आगामी बजट में आगरा की जरूरतों पर मंथन किया। इसमें आगरा को विशेष आर्थिक जोन घोषित करने समेत छह सूत्रीय मांगपत्र बनाते हुए वित्तमंत्री को पत्र भेजा है। अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि टीटीजेड की बाध्यता के कारण उद्योग चौपट हैं। ऐसे में आयकर और जीएसटी के वसूली लक्ष्य को भी न बढ़ाया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को फिक्सड डिपॉजिट में छूट और आयकरदाताओं को सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जाए। बैठक में अनिल वर्मा, प्रार्थना जालान, राजकिशोर खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, अवनीश कौशल, राजकुमार भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें