फोटो 1सम्राट अशोक की प्रतिमा लगाने की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापनखेरागढ़ एसडीएम नरेंद्र गंगवार
खेरागढ़। तहसील क्षेत्र में सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर सोमवार को कुशवाह समाज के लोगों ने एसडीएम खेरागढ़ नरेंद्र गंगवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र के किसी प्रमुख चौराहे पर सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि सम्राट अशोक शांति, मानवता और लोककल्याण के प्रतीक थे। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं को उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान गुड्डू कुशवाहा, धर्मेंद्र, उत्तम सिंह कुशवाह, नवल कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।