कासगंज। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एल्डर कमेटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कासगंज बार एसोसिएशन के शीघ्र चुनाव कराने की मांग की।अधिवक्ताओं ने कहा कि कासगंज बार एसोसिएशन में वार्षिक चुनाव होते आ रहे हैं। गत वर्ष 26 अप्रैल 2023 को चुनाव हुआ था। इसका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। कार्यकाल को समाप्त हुए लगभग एक माह का समय होने जा रहा है, लेकिन अभी तक चुनाव को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। एल्डर कमेटी चेयरमैन गुरदयाल सिंह यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव होने के कारण पुलिस की उपलब्धता न होने के कारण बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 दिन का बढ़ा दिया गया है। 26 मई 2024 से पहले वार्षिक बैठक कर चुनाव कराने की प्रक्रिया की तैयारी करेंगे।