जगनेर। नगर पंचायत जगनेर के वार्ड नंबर 3 में रात में अंधेरे की समस्या है। वार्ड 3 के निवासी योगेश, शिवम, अर्जुन, विनोद, वीरपाल, रोशन आदि ने बुधवार को विधायक भगवान सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर नगर के वार्ड 3 में सोलर लाइट लगवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रात्रि में अंधेरा होने की वजह से वार्ड के लोगों सहित राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। वह लंबे समय से सोलर लाइट लगवाने की मांग कर रहे हैं।