फतेहाबाद फोटो।कीचड़ से भरे संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : Archive
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव हारकापुरा और सांकुरी कलां के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला करीब 500 मीटर लंबा संपर्क मार्ग आज भी कच्चा है। बारिश के दौरान इस मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो जाता है। शनिवार को भाकियू आजाद हिंद के मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देकर संपर्क मार्ग का शीघ्र पक्कीकरण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिवदत्त शर्मा, रामनरेश शर्मा, विजय शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, गब्बर सिंह, मुन्नालाल मौजूद रहे।