सैंया। खेरागढ़-इरादतनगर फ्लाईओवर ब्रिज पर भारी वाहनों का आवागमन होने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। साथ ही ब्रिज पर लोहे की सरिया बाहर निकल आई हैं। सरिया के कारण कई वाहनों के टायर फट जाते हैं जिससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है। वाहन चालक शिवराम, नरेंद्र और अमित बघेल ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने फ्लाईओवर को सही कराने की मांग की है। संवाद