क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं बिजली की किल्लत को दूर किए जाने की मांग को लेकर भाकियू ने एसडी
बाह। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय सचिव श्रवण सिंह भदौरिया ने बुधवार को सड़कों और बिजली की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला को ज्ञापन साैंपा। 5 फरवरी तक समाधान न होने पर घेराव की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि गांव उदयपुर कला में 140 मीटर और गोपी का पुरा में 200 मीटर लंबी सड़क क्षतिग्रस्त हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसके अलावा क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को बदलने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र यादव, मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह जादौन, बाह तहसील के अध्यक्ष प्रभाकर यादव आदि माैजूद रहे।