रुनकता। हीरालाल प्याऊ से पनवारी के बीच रेल ओवरब्रिज को खोलने की मांग की गई है। यह पुल एनएच 19 से पनवारी सहित दर्जनों गांवों को जोड़कर न्यू दक्षिणी बाईपास और जयपुर नेशनल हाईवे से संपर्क स्थापित करता है। ओवरब्रिज पिछले तीन वर्षों से निर्माणाधीन है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसान मजदूर नेता चौ. दिलीप सिंह और धीरज सिकरवार का कहना है कि आठ दिन में ओवरब्रिज को आम लोगों के लिए नहीं खोला गया, तो खुद अवरोधक हटाकर मार्ग खोल देंगे।