फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत आपूर्ति की मांग, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 28 May 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने बिलराम के बिजली घर पर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। इसके पश्चात बिजलीघर के बाहर ही कासगंज-अतरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच आक्रोशित किसानों को गिरफ्तार कर लिया और जाम खुलवा दिया। शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार लोगों पर कार्रवाई की गई।नगला अंडऊआ के ग्रामीण विद्युत अव्यवस्था को लेकर काफी परेशान हैं। बिजली की आपूर्ति सहित तरीके से न मिलने के कारण किसान खेतों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे। गांव से 15-20 किसान एकत्रित होकर बिलराम के बिजलीघर पर पहुंचे। जहां किसानों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। किसानें को विद्युत उपकेंद्र के अधिकारी ने सही आपूर्ति का भरोसा दिया, लेकिन किसान संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कासगंज-अतरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना ढोलना पुलिस ने जाम लगा रहे किसान राजवीर सिंह, रामबाबू, महावीर, लालता प्रसाद एवं जंगबहादुर को शांति व्यवस्था भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें