बरहन। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने बुजुर्गों का अपमान करने वाले थाना एत्मादपुर इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग की है। भाकियू नेता ने कहा कि 85 साल के बुजुर्ग नरेंद्र पाल सिंह को 6 घंटे तक अवैध रूप से थाने में बैठाए रखा गया। थप्पड़ मारे गए। कहा कि पुलिस की यह मनमानी सहन करने लायक नहीं है।