फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाल्मीकि जयंती से पहले विकास कार्य की मांग

विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती से पहले विकास कार्य कराने के लिए ज्ञापन देते वाल्मीकि महापंचायत के सदस्य।
विज्ञापन
आगरा। वाल्मीकि महापंचायत आगरा ने भगवान वाल्मीकि जयंती से पहले विकास कार्य कराने की मांग की है। तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि ने अपर नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 26 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। यमुनापार में भी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गौतम नगर से प्रारंभ होकर, मोती महल, एत्माद्दौला, टेढ़ी बगिया, ट्रांस यमुना, शाहदरा चुंगी होते हुए नुनिहाई वाल्मीकि वाटिका पर समाप्त होगी। निगम ने कोई विकास कार्य नहीं कराया है। यमुनापार की 9 बस्तियों में विकास कार्य प्रस्ताव दिए गए हैं। इसमें सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था के साथ शोभायात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। इस दौरान डॉ. सोहनलाल, राज कठेरिया, हर्ष वाल्मीकि, जितेन्द्र ब्रह्म, सुरेश कठेरिया, संजय शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें