फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शाहकुली तिराहे पर प्रवेश द्वार बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र की लोधी धर्मशाला में रविवार को लोधी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें होली मिलन समारोह और वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्मृति द्वार के स्थलीय चयन पर चर्चा की गई। सभासद लोकन राजपूत, डबंर सिंह लोधी, पूर्व प्रधान खड़ग सिंह, अध्यक्ष चंद्रभान सिंह लोधी, नाहर सिंह फौजी, डॉ. प्रेमपाल सिंह लोधी, महावीर सिंह वर्मा और परमेंद्र सिंह राजपूत आदि ने आगरा गेट से शाहकुली तिराहे तक सड़क मार्ग पर द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा है। द्वार के लिए पालिका बोर्ड की ओर से प्रस्ताव पास हो चुका है। अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण करा ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें