किरावली (आगरा)। आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-11 पर स्थित तहसील मुख्यालय किरावली में बस स्टैंड न होने से हजारों यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और क्षेत्रीय नागरिक सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, धीरज सिकरवार, गंगाराम माहौर, मुकेश सविता, भूपेंद्र इंदौलिया, सोनू चौधरी, अरविंद चौधरी, रणजीत चौधरी, केशव बघेल, रतन सिंह और सुशील पंडित आदि ने जल्द बस स्टैंड निर्माण की मांग दोहराई है।