आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएड पाठ्यक्रम की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। इस मामले पर आरबीएस कॉलेज के विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत बहादुर ने कुलपति को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि कई बार मौखिक रूप बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का आश्वासन मिला है लेकिन विवि प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। छात्र-छात्राएं फाइलें एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं लेकिन तिथि घोषित न होने से शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया, तो इसका असर छात्रों के भविष्य पर पड़ सकता है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद बीएड के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे।