आगरा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उजरई निवासी ग्राम रोजगार सेवक विदेश कुमार के परिजन से मिलकर ढाढ़स बंधाया। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने और एक को नौकरी दिलवाने की शासन से मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में दीपक शर्मा, सत्येंद्र दुबे, हेमंत चाहर, बिल्लू चौहान, अशोक कर्दम मौजूद रहे। ब्यूरो