फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बर्खास्त अवर अभियंता की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा/झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बर्खास्त अवर अभियंता अम्बरीश गाैतम की माैत के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से परिजन में आक्राेश है। उनका कहना है कि आवास में घुसकर हत्या की गई। पुलिस ने तहरीर लेने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, मामले में मंगलवार को कांग्रेस ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश पांडेय से मुलाकात की। बर्खास्त अवर अभियंता अम्बरीश गौतम की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी मौत पर परिवार के लोगों ने भी संदेह जताया है। इस वजह से इसकी जांच कराना आवश्यक है। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, डाॅ. विजय भारद्वाज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, मृतक के भाई ने कहा है कि एक्स पर यूपी पुलिस को पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई है।घटना को कई दिन बीत चुके हैं। अब वो मामले में अधिकारियों से मिलने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें