फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा आए रक्षा मंत्री के ड्राइवर की तबीयत बिगड़ी,  इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

Fri, 21 Jun 2024 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ड्राइवर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ड्राइवर को तत्काल ही  जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।  
 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री के ड्राइवर की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ड्राइवर कि अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें मथुरा के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।  ड्राइवर प्रवीण पुत्र संतराम को तेज घबराहट और 101 बुखार में अस्पताल लाया गया। यहां दो चिकित्सकों की टीम डॉक्टर देवेंद्र शर्मा डॉक्टर संजय कुमार द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। डॉ. देवेंद्र शर्मा और डॉ. देवेंद्र मोहन का कहना है कि उनको 100 की बुखार और घबराहट की स्थिति में जिलाअस्पताल लाया गया। अब उनके स्वास्थ्य सुधार है। थकान के कारण  ये सब हुआ। अब ड्राइवर की पल्स और बीपी सामान्य है। बुखार भी उतर गया है। दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें