कासगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव तहसील पटियाली सभागार में आयोजित हुआ। दीपक भारद्वाज जिलाध्यक्ष और सुशील कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद चुने गए। नए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी प्रमोद यादव की देखरेख में हुए चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर दीपक भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार निर्वाचित हुए। जिला सचिव आदित्य गौतम बने। इनके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज सक्सेना, उपसचिव पद पर प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर किरण लता, लेखा परीक्षक पद पर रंजीत सिंह को निर्विरोध चुने गए।जनपद के कुल 113 लेखपालों ने अपने मत का प्रयोग किया।