फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिक्रमण के लिए मुनादी, खुद से हटा लें

Sun, 17 Sep 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगरपालिका की तरफ से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई है। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वह खुद से अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में होने वाले नुकसान के लिए वो खुद जिम्मेदार होगे। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्णय लिया गया। नगर में फोरलेन रोड पर भी काफी अतिक्रमण है। सड़क के किनारे तमाम मोटर मैकेनिकों के द्वारा वाहनों की मरम्मत की जाती है। मार्गों पर कहीं पर भी फुटपाथ खाली नहीं है। माल गोदाम चौराहे से बस स्टैंड की ओर पर यही आलम है। यहां दिन और रात में काफी वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। गिट्टी, बजरफुट, रेत भी सड़कों पर बिखरा रहता है। इससे वाहन दुर्घटना की घटना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें