शहर के करहल रोड स्थित क्लीनिक पर शनिवार की शाम दो नशेबाजों ने एक चिकित्सक से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धमकी से दहशत में आए चिकित्सक के पिता की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड निवासी चिकित्सक गिरीश गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र राहुल गुप्ता का क्लीनिक करहल रोड पर है। शनिवार को वह अपने क्लीनिक पर बैठा हुआ था, तभी मोहल्ला अग्रवाल के रहने वाले दो नामजद लोग शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे। इन लोगों ने पुत्र को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। गिरीश गुप्ता ने बताया कि आरोपी उनके पुत्र के साले हैं और आए दिन शराब पीकर इस तरह की हरकत करते हैं। अब उक्त लोगों द्वारा पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।