फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई से मौत

Mon, 26 Jun 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुलालपुर में 16 जून को एक दुकान पर सामान खरीदने गए अनुसूचित जाति के युवक को पीटा गया। इलाज के दौरान रविवार को मेडिकल कॉलेज सैफई में युवक की मौत हो गई। परिजन ने पिटाई के चलते मौत होने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी रिंकी देवी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 16 जून को जेठ दयाशंकर गांव के ही नामजद की दुकान पर सरसों का तेल खरीदने के लिए गए थे। वहां उनकी पिटाई की गई थी। घायल अवस्था में जेठ को अस्पताल नहीं ले जोन दिया और आरोपी ने अपने पास से ही दवा दे दी थी। शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ी तो जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। रविवार की सुबह जेठ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें