फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लिंटर मशीन के नीचे दबे मजदूर की मौत

Sun, 27 Aug 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में गांव रतनपुर के पास रविवार की शाम मजदूरी कर वापस लौट रहे 2 मजदूर लिंटर मशीन से नीचे गिर गए। दोनों मशीन के नीचे दब गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी रहमान अली (25) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह साथी मजदूरों के साथ रतनपुर के पास एक निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। रविवार की शाम काम खत्म होने के बाद रहमान और साथी मजदूर जयवीर सिंह (60) निवासी पहाड़पुर के साथ ट्रैक्टर से जुड़ी लिंटर मशीन पर बैठा था। रतनपुर गांव से कुछ दूरी पर अचानक रहमान और जयवीर संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। जब तक चालक कुछ समझ पाता। लिंटर मशीन दोनों के ऊपर से होकर गुजर गई। जानकारी होने के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने रहमान को मृत घोषित कर दिया। जयवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मजदूर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें