फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
पिता पुत्र की मौत के बाद सीएचसी अलीगंज पर विलाप करते परिजन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव लड़सिया के पास शनिवार की सुबह मेक्स पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशनलाल पुत्र झब्बू लाल और इनका पुत्र मनीष निवासी बिरियन थाना जसरथपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए हादसे के बाद मैक्स चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि पिता पुत्र बाइक से बाजार अलीगंज में दुर्गा पूजा के चलते पूजन का सामान लेने गए थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। पिता पुत्र की मौत होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें