फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

- थाना खैरगढ़ के श्योमई निवासी अपनी दोस्त के घर आई थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को नोएडा निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना उसके परिजन को दे दी गई है।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव श्योमई निवासी अनीश वाल्मीकि नोएडा निवासी अल्केश (21) पुत्री ओमप्रकाश को उपचार कराने के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया था। युवती का चिकित्सक ने उपचार करना चाहा लेकिन युवती की मौत हो चुकी थी। युवती की मौत की सुनकर युवक हैरान रह गया। अनीश वाल्मीकि ने बताया कि मृतका अल्केश मेरी बहन राजकुमारी की दोस्त है। वह उसके घर आई थी। उसकी अचानक पेट में दर्द उठा तो उसको उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए थे। वहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया था। जब उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो उपचार कराने को यहां लाया हूं। युवती के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। घटना की सूचना इलाका पुलिस को भेज दी है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ ने बताया कि नोएडा निवासी युवती की मौत होने की जानकारी मिली है। मृतका के परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें