कासगंज। राशन व्यवस्था में डोर स्टेप डिलेवरी लागू होने के बाद भी दुकान तक राशन न पहुंचने से डीलरों में आक्रोश है। डीलरों ने डीएसओ अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपकर दुकान तक राशन उपलब्ध कराने की मांग की।राशन डीलरों का कहना है कि कासगंज विकास क्षेत्र में डोर स्टेप डिलेवरी व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा। ठेकदार दुकान तक राशन नहीं पहुंचाते। निर्धारित स्थल पर बुलाकर राशन दिया जाता है। राशन की मात्रा भी पूरी नहीं दी जाती। बोरे का वजन राशन में शामिल कर लिया जाता है, जिससे राशन वितरण के समय काफी दिक्कत होती है। कार्डधारक को पूरा राशन उपलब्ध कराने के लिए बाजार से खरीद करनी पड़ती है। दुकान तक राशन लाने में वाहन के खर्च का बोझ डीलर को उठाना पड़़ रहा है। डीलरों की इस समस्या का शीघ्र निदान कराया जाए। जिससे राहत मिल सके।