फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानलेवा डेंगू की दस्तक, युवक की मौत

Sat, 06 Sep 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो33बुखार से मृतक युवक पंकज कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में जानलेवा डेंगू ने दस्तक दे दी है। ढोलना थाना क्षेत्र की इटौआ ग्राम पंचायत के गांव नगला चंदन में पूर्व प्रधान के बेटे की आगरा में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। परिवार के अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं।नगला चंदन गांव के पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनके बेटे पंकज कुमार (26) को 20 दिन पहले से बुखार आ रहा था। उसने निजी चिकित्सक को दिखाकर दवा ली तो थोड़ा आराम मिल गया, लेकिन बुखार बार-बार आता रहा। 2 सितंबर को उसकी हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने उसे आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद उसे आगरा ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। पंकज के भाई संजीव कुमार ने बताया कि डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसका उपचार शुरु किया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बुधवार को उपचार के दौरान पंकज की मौत हो गई। संजीव के मुताबिक, परिवार के अन्य सदस्य भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगरा के जिस अस्पताल में पंकज को भर्ती कराया था। वहां सोरों, अमांपुर और कासगंज के अन्य मरीज भी भर्ती है। सभी बुखार और डेंगू से पीड़ित थे। डेंगू के साथ ही मलेरिया भी जिले में पैर पसार रहा है। शुक्रवार को मलेरिया के दो नए केस मिले हैं। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों की जांच में सोरों के एक बालक में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं, दूसरा केस पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव नगला हंसी में मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव में कैंप लगाकर 33 बुखार पीड़ितों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें