फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दपंति पर जानलेवा हमला, चार पर केस दर्ज

Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम नौरथा में दंपती पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पति ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नौरथा निवासी करन एवं उनकी पत्नी संतोषी अपने घर में 1 मई की सुबह भोजन कर रहे थे। तभी गांव के ही संजू, सतीश, लक्ष्मन, राहुल उनके घर में घुस आए। उनके द्वारा गाली गलौज की गई, जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया। इस पर आरोपियों ने उन पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए चीख पुकार की। उनकी अवाजों को सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पति करन सिंह ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि दंपती पर जान लेवा हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैँ। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें