फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिवक्ता के परिजन पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Jul 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के मोहल्ला मोहन में एक अधिवक्ता के घर में घुसकर उसके परिजन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। मामले में अधिवक्ता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के मोहन गली चंदलोक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह 5 जुलाई की शाम कोर्ट से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वो अपने घर के पास पहुंचे पहले से घात लगाए छोटे लाल साहू, राजेश, दीपक, दिनेश, मुकेश ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वकील जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गए। इस दौरान आरोपी भी उनका पीछा करते हुए घर में घुस गए। अधिवक्ता की चीख पुकार सुनकर उसका पुत्र प्रशांत और पत्नी अंजू उन्हें बचाने के लिए पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों लोग घायल हो गए। अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। अधिवक्ता चंद्रपाल ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें