गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम नगला भगना एक युवक का शव मक्का के खेत में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। फंदा उसकी शर्ट को फाड़कर लगाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पेड़ से लटका मिला शव ग्राम नगला भगना निवासी बबलू (19) रविवार की सुबह अपने घर से मक्का के खेत पर मक्का रखाने गया था। दोपहर को वह घर खाना खाने नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने खेत पर जाकर देखा। बबलू का शव मक्का के खेत में खड़े नीम का पेड़ से लटका मिला। उसकी शर्ट फाड़कर फंदा उसके गले में था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार कश्यप पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।