किशनी, मैनपुरी। रविवार को समान स्थित रजवाह में ग्रामीणों ने युवक का शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची शव जनपद इटावा की सीमा में जा चुका था।
सुबह गांव रैपुरा के पास लोगों ने युवक के शव को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम कुछ देर बाद रजवाह के पास पहुंच और शव की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। पानी की तेज धारा में शव जनपद इटावा की सीमा में जा चुका था। लोगों ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा था। पुलिस करीब एक घंटा तक रजवाह में शव की तलाश करती रही। शव के इटावा की सीमा में चले जाने की पुष्टि होने के बाद टीम लौट गई। संवाद