फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम मीरापुर के निकट हजारा नहर में मंगलवार शाम को युवक का शव उतराता हुआ मिला। मृतक सोमवार की शाम से लापता था। अशोक कुमार (22) निवासी ग्राम मजीदपुर के शव को ग्राम मीरापुर के निकट हजारा नहर में उतराता हुआ देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सीओ सिटी डीके पंत और प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ तोमर भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने बताया कि वह अपनी बहन सोमवती के यहां ढोलना क्षेत्र के ग्राम मारूपुर में पिछले माह से रह रहा था। वह सोमवार की शाम से लापता चल रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवक के शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें