फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में डूबी महिला का शव बुझिया पुल के पास मिला

Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर।
विज्ञापन



इटावा ब्रांच नहर में बुधवार को छलांग लगाने वाली महिला का शव बृहस्पतिवार को बुझिया पुल के पास मिला। महिला दन्नाहार क्षेत्र के गांव कल्होर पुवां की रहने वाली थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एक महिला ने इटावा नहर ब्रांच में छलांग लगा दी थी। तैराकों ने नहर में छलांग भी लगाई, लेकिन महिला का पता नहीं चला था। बृहस्पतिवार को हविलिया गांव बुझिया पुल के पास महिला का शव मिल गया। महिला की पहचान फूलबानो (25) निवासी गांव कल्होर पुवां थाना दन्नाहार के रूप में हुई। पति गुलफाम ने पुलिस को बताया कि बुधवार को फूलबानो चचेरे भाई की मौत हो जाने की सूचना पर मायके के लिए निकली थी। इस दौरान उसे पता चला कि एक महिला नहर में कूदी है। वहीं ससुराल में पता किया तो फूलबानो वहां भी नहीं पहुंची थी। जब मौके पर जाकर देखा तो चप्पल पत्नी की थीं। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें