फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मूंझ के गोदाम में अज्ञात युवक का शव मिला

Mon, 08 Jan 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कस्बे के सहावर रोड पर मूंझ के गोदाम से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत का कारण ठंड मान रही है। क्योंकि युवक के पास गर्म कपड़े नहीं थे और वह ठंड से बचने के लिए मूंझ के गोदाम में घुस गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।जानकारी के मुताबिक मूंझ का कारोबार करने वाले अतुल शर्मा सुबह जब अपने गोदाम पर पहुंचे तब वहां उन्हें अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। पुलिस ने युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का कारण पुलिस प्रथम दृष्टया अत्यधिक ठंड का होना बता रही है। युवक के पास से कोई सामान नहीं मिला। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक कई दिनों से इधर-उधर घूम रहा था वह कहीं बाहर का रहने वाला है। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने युवक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर भी फोटो अपलोड कराए। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें