फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हजारा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

Sat, 20 Apr 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई हजारा नहर में शुक्रवार को दोपहर के समय एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अब सोशल मीडिया के माध्यम से की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है। क्षेत्र के नदरई नई बस्ती निवासी ग्राम चौकीदार भूरेखां शुक्रवार की दोपहर लकड़ियां बीनने हजारा नहर की ओर गया था। इस दौरान उसने नहर में रेलवे लाइन पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। उसने इसकी सूचना नदरई पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। नहर में शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों से शव के बारे में पूछताछ की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नही हुई। मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष है। वह बादामी रंग की जींस की पेंट, काली रंग की टी-शर्ट पहने है। उसके गले में काला धागा भी बंधा है। शव लगभग 20 दिन पुराना प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव हजारा नहर में मिला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें