फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिली मीट विक्रेता की लाश: तीन बच्चों संग पत्नी गई थी मायके, दुकान गया फिर नहीं लौटा

Mon, 07 Aug 2023 12:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मीट विक्रेता की लाश तालाब में पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। हाल में वह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी तीनों बच्चों के संग मायके गई हुई थी। मीट विक्रेता की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर पुराना बाजार निवासी मीट विक्रेता का शव रविवार की सुबह धनकरी तालाब में मिला। लाश को देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


पुराना बाजार निवासी मुकेश कुमार चक गग्गरपुर नहर पुल के पास मीट बेचता था। लोगों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। शनिवार को वह मीट बेचने के लिए दुकान पर गया था। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसका कोई पता नहीं चला। मुकेश का पता नहीं चलने पर परिवार के लोग रात में ही घर लौट गए।

रविवार की सुबह लोगों ने मोहल्ला धनकारी के तालाब में एक शव पड़ा देखा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकालकर उसकी पहचान कराई तो शव मुकेश कुमार चक का पाया गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

पत्नी को मायके में दी सूचना

मुकेश की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। मुकेश का शव मिलने के बाद उसकी पत्नी को मायके में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ मायके से ससुराल पहुंच गई। मुकेश की पत्नी तथा बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें