फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ पर लटका मिला कौतपुर के युवक का शव

Sat, 08 Apr 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।
विज्ञापन

गांव कौतपुर निवासी एक युवक का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि युवक कुछ दिन से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन

कौतपुर गांव के कुछ ग्रामीण शनिवार की सुबह खेत पर जा रहे थे। तभी गांव निवासी देशराज (35) का शव आम की बगिया में पेड़ पर लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजन को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर आ गए। उधर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जानकारी करने पर पता चला कि युवक कई दिन से बीमार चल रहा था। वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। देशराज की मौत के बाद पत्नी साधना, तीन बच्चों व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें