फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरगंज गंगा घाट पर डूबे युवक का मिला शव, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कादरगंज घाट पर गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर रहे एक युवक का पैर फिसलने गंगा में डूब गया। युवक का शव बृहस्पतिवार की दोपहर घाट से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर शमशान घाट से बरामद कर लिया गया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंगा स्नान करने पहुंचा श्रद्धालु सचिन (22) हरवीर सिंह निवासी धनोकर गंगा स्नान करने के लिए बुधवार को गुरु पूर्णिमा के चलते कादरगंज घाट आया हुआ था। जब वह गंगा स्नान कर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह गंगा के गहरे पानी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरु की, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
बृहस्पतिवार की सुबह फिर से उसकी तलाश की गई। कादरगंज घाट से लगभग एक किलोमीटर दूर गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि युवक के डूबे युवक की तलाश की जा रही थी। युवक का शव शमशान घाट के समीप मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें