फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामनगर झाल में मिला नहर में कूदे वृद्ध का शव

Tue, 18 Jul 2023 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर झाल में मिला नहर में कूदे वृद्ध का शव
विज्ञापन


पुलिस और परिजन कर रहे थे तलाश, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी



कुसमरा। रविवार को ढढौंस पुल से लोअर गंगा नहर में कूदने वाले बेवर निवासी वृद्ध का शव मंगलवार की देर शाम रामनगर झाल में मिल गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना किशनी में बीते रविवार को बेवर थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी सेवानिवृत्तकर्मी नरेश कश्यप ने परिजन को फोन करने के बाद लोअर गंगा नहर में छलांग लगा दी थी। कुछ देर बाद वहां पहुंचे परिजन पुलिस के सहयोग से वृद्ध की तलाश कर रहे थे। सोमवार की देर रात नरेश कश्यप का शव रामनगर झाल में मिल गया। पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें