फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाजरे के खेत से ऐसे हाल में मिला वृद्ध का शव, देखकर कांप गए ग्रामीण

Fri, 25 Aug 2023 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

घर से 10 दिन से लापता वृद्ध का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीण जब वहां से गुजर रहे थे, तो बदबू आ रही थी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वृद्ध का शव पड़ा हुआ था, जो सड़ रहा था।
 
विज्ञापन
खेत में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फतेहाबाद के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में बाजरे के खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक 10 दिन से घर से गायब था। ग्रामीण जब पशुओं के लिए चारा लेने आज सुबह खेत पर गए थे, तो वहां से आ रही बदबू के बाद वे बाजरे के खेत में पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यहां का है मामला 

धौलपुर के राजाखेड़ा के रहने वाला 70 वर्षीय हरी सिंह पुत्र पतीराम लगभग 5 वर्ष से अपने जीजा मूलचंद पुत्र नारायण सिंह निवासी जटपुरा थाना निबोहरा के यहां रह रहा था। बताया गया है कि 15 अगस्त से घर से लापता हो गया था। उसकी मानसिक हालत सही नहीं थी। कुछ जगह परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन न मिलने पर वे भी इस वजह से शांत होकर बैठ गए कि हरी सिंह आ ही जाएंगे। 

खेत में मिली लाश 

शुक्रवार सुबह गांव के ही रहने वाले रमाकांत शर्मा पुत्र रामस्वरूप के खेत में हरी सिंह का शव पड़ा मिला। बताया गया है कि सुबह पशुओं के लिए चारा लेने गए लोगों को बदबू आने पर खेत मालिक को सूचना दी। गांव में घटना आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना निबोहरा पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें