मथुरा में नए बस अड्डे के पास भोला गेस्ट हाउस के कमरा 206 में आगरा के व्यापारी का शव पंखे से लटका मिला। गले में शॉल का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया व्यापारी ने सुसाइड किया है। काम में मंदी के चलते व्यापारी ने ऐसा कदम उठाया है।
आगरा के मारुति एस्टेट के धीर नगर फेस वन ब्रजमोहन (55) पुत्र महेंद्र कुमार जूते की फोम फैक्टरियों में सप्लाई करते थे। बुधवार की अपराह्न 3:30 बजे वह घर से मथुरा की कहकर निकले। बुधवार को वह नए बस अड्डे के पास भोला गेस्ट हाउस में कमरा नंबर 206 में आकर रुके। उसके बाद वह बाहर नहीं निकले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो व्यापारी का शव पंखे पर लटका हुआ था।