फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Sun, 19 Oct 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में शनिवार शाम गांव नाथपुर-कायमपुर के बीच आम के बाग में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए है। पुलिस मौत के मामले की जांच कर रही है।गांव नाथपुर से कायमपुर के बीच आम के बाग में शनिवार शाम 5 बजे पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गांव नाथपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (24) पुत्र विजय सिंह के रूप में की। युवक की मौत की सूचना उसके परिजन को दी गई। मृतक के पिता विजय सिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पिता विजय सिंह ने बताया कि बेटा भूपेंद्र दिल्ली में काम करता था और छह माह पहले गांव में आया था। आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि युवक की मौत के मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें